{"_id":"5b33eb7e4f1c1b603c8b5d3d","slug":"111530129278-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की बैठक कर की कार्य की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की बैठक कर की कार्य की समीक्षा
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को कर्मचारियों की बैठक कर काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई। चार कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। अध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन अंसारी और अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने पालिका के कर्मचारियों की बैठक कर उनके कामों की समीक्षा की।
समीक्षा में पाया गया कि जलकल लिपिक भारत सिंह ने वाटर टैक्स की वसूली मानक के अनुसार नहीं की है। जिस पर भारत सिंह का स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि गृहकर लिपिक को हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर में बढ़ते अतिक्रमण को न हटाने पर सफाई प्रभारी राजेश कुमार को चेतावनी देते हुए उन्हें निर्देश दिए गए है कि बाबू रामपाल द्वार, सुरजननगर मार्ग सहित सभी स्थानोें पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पहले अतिक्रमण करने वालों को मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। न हटाने पर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो नगर पालिका की टीम अतिक्रमण को हटा देगी। कर्मचारियों को नगर की कांशीराम कालोनी और नई बस्ती मुंडो में आईएसएचडीपी कालोनी में पानी की स्थायी व्यवस्था होने तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।