फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पांच बार में कराया जाएगा नाले का निर्माण् ा

पांच बार में कराया जाएगा नाले का निर्माण् ा

Sun, 22 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पांच बार में कराया जाएगा नाले का निर्माण्
ा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाखों लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे करूला नाले का निर्माण पांच बार में किया जाएगा। नगर निगम इसके लिए टुकड़ों में टेंडर जारी करेगा। एक-दो किमी के टुकड़ों में टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही नाले के दोनों निगम की जमीन पर संकेतक लगाए जाएंगे।
करुला - मैनाठेर का नाला ज्यादातर क्षेत्र में कच्चा है। इस कच्चे नाले के चलते गंदा पानी दूर-दूर तक फैल रहा है। इस पानी का असर फसलों, लोगों के खेतों, नलों से निकलने वाले पानी पर भी आ रहा है। इससे लोगों में कई तरह की बीमारी फैल रही हैं। मच्छरों और जहरीले कीटों से जिंदगी दूभर हो रही है। नाले के गंदे पानी से किसानों के आठ सौ बीघा खेत बंजर से हो गए हैं। अमर उजाला ने करुला क्षेत्र के मुस्तफा आबाद नगर, मंसूरी कालोनी, किला आजाद नगर, आबिद टीला, पंडित का नंगला, जब्बार कालोनी, जाहिद कालोनी, भदौरा, शिव नगर, दस सराय, सीतापुर, अय्यूब नगर और जयंतीपुर क्षेत्र केलोगों की समस्या लगातार प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम ने नाला पक्का कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


कच्चे नाले की लंबाई नौ किमी
कच्चे नाले से परेशान लोग दो लाख की आबादी
नाले पर पुलियों का निर्माण चार स्थानों पर
नाला निर्माण पर अनुमानित लागत नौ करोड़
नाला निर्माण से खेती योग्य होगी जमीन आठ सौ बीघा

निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अधिकारियों को नाले का सर्वे करने को कहा गया है। नाले में पानी का बहाव ज्यादा होने और इसके चौड़ाई में फैले होने से नाला निर्माण एक-दो किमी के टुकड़ों में पांच बार में कराया जाएगा। एक किमी नाले का सर्वे कराया गया था, उसका 90 लाख का एस्टीमेट बनकर आया है। इसका टेंडर कराकर निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed