फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 persons arrested in illegal wine making

आदर्श कालोनी में फिर धधकने लगीं कच्ची बनाने की शराब की भट्ठियां, ग्यारह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
11 persons arrested in illegal wine making
मुरादाबाद। वर्षों से कच्ची शराब बनाने और बेचने के लिए बदनाम आदर्श कालोनी में फिर भट्ठियां धधकने लगी हैं। रविवार पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने यहां दबिश देकर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रविवार रात सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने आदर्श कालोनी में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने आदर्श कालोनी निवासी अनुराग व शीतल कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया था। मौके से कच्ची शराब, भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण और ढाई किलो यूरिया बरामद किया था। इसके अलावा मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी प्रदीप सैनी, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी साजन, मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी किशोर, सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी लाखन सिंह, मुगलपुरा के जामा मस्जिद हमसफर शादी हॉल के पास रहने वाले रईस, नागफनी के बंगला गांव निवासी तेज सिंह, कोतवाली के बारादरी निवासी सिकंदर, काजीपुरा निवासी अनिल, चक्कर की मिलक निवासी संदीप, बंगला गांव निवासी भीमसेन, सीएल गुप्ता अस्पताल के पास रहने वाले विक्की को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed