फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dial 100 gone 11 lakh jewellery looted in jewelers shop in moradabad uttar pradesh

Moradabad News: सराफ की दुकान से डायल 100 हटी, 11 लाख की जूलरी लुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
dial 100 gone 11 lakh jewellery looted in jewelers shop in moradabad uttar pradesh
सराफ की दुकान - फोटो : File
मुरादाबाद। सराफ की दुकान के सामने खड़ी डायल 100 जैसे ही हटी, बदमाश दुकान में घुस गए। आवाज सुनकर लोग जाग गए और बदमाशों को घेरने की कोशिश की पर फायरिंग करते हुए 11 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, जाते जाते एक एक को भुगत लेने की धमकी भी दे गए। सूचना के बाद पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम सैफपुर पल्ला निवासी सुनील कुमार (24) की जैतिया मोड़ पर सराफ की दुकान है। यह उन्होंने किराए पर ले रखी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गये थे। सुनील की दुकान के मालिक समरपाल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे वे शौच करने के लिए उठे तो उन्हें दुकान में कुछ गिरने की आवाज आई। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया करते हुए आवाज देकर पूछा कि कौन है तो बदमाश दुकान से बाहर निकलकर भागे। शोर सुनकर सामने साइकिल की दुकान करने वाले ओमपाल भी जाग गये । आस पड़ोस के लोग भी मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग की और धमकाते हुए जंगल की ओर भाग गये। गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


ओमपाल ने आनन फानन में दुकान के मालिक सुनील को फोन कर चोरी की सूचना दी। इस पर वे तुरंत अपने गांव से दुकान की ओर दौड़े। उन्होंने आकर देखा कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान में रखी अलमारी से 90 ग्राम सोना और दस किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गये जिनकी कीमत लगभग ग्यारह लाख रुपये बताई जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि बदमाश लकड़ी की बल्लियां और टायर साथ लेकर आए थे। जिसकी मदद से उन्होंने दुकान के शटर को तोड़ा। पड़ोस में रहने वाले अमित ने बताया कि आठ बदमाश थे। जो चोरी करने के बाद धमकी देते हुए कहकर गये कि बारी बारी से सबको देख लेंगे। थाना प्रभारी कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो टीमों का गठन कर दिया गया है। मामला चोरी में दर्ज किया गया है क्योंकि सराफ ने तहरीर ही चोरी की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से पहले डायल 100 भी खड़ी थी दुकान के सामने
बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे और पुलिस की गाड़ी के जाने का इंतजार कर रहे थे। लोगों का कहना है कि चोरी होने से कुछ देर पहले दुकान के ठीक सामने डायल 100 की कार भी खड़ी थी। लोगों ने बताया कि अक्सर वह कार दुकान के सामने ही खड़ी रहती है और लैपर्ड पुलिस भी समय समय पर गश्त पर आती रहती है। लेकिन आज कमाल हुआ। डायल 100 हटते ही दुकान में बदमाश घुस गए और बाद में जब सूचना दी तो आधे घंटे बाद पुलिस आई।

चोरी करने से पहले बदमाशों ने दुकान मालिक के गेट को रस्सी से बंद कर दिया
दुकान के मालिक समरपाल ने बताया कि बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उनके व उनके भाई के घर के बाहरी गेट को रस्सी से बांधकर बाहर से बंद कर दिया था। जिससे कोई घर से बाहर न निकल सके। बाद में शोर मचने पर लोगों ने उनके गेट की रस्सी खोली।


कच्छा बनियान स्टाइल मेें थे सभी बदमाश
चश्मदीदों ने बताया कि सभी बदमाशों ने सिर से कपड़ा बांधा हुआ था और हाफ नेकर और बनियान पहने थे सभी। लोगों के मुताबिक पहले इस मुहल्ले में चोरियां हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। पड़ोस में दुकान करने वाले अंशु यादव ने बताया कि छ: माह पहले उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गया था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। उन्हीं की तरह ग्राम जैतिया सादुल्लापुर निवासी पप्पू यादव की दुकान में भी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed