फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 corona cases found in moradabad

बसपा नेता और किसरौल चिकित्सा प्रभारी समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
11 corona cases found in moradabad
demo pic - फोटो : AP

रविवार को मुरादाबाद में बसपा के मुरादाबाद-बरेली मंडल सेक्टर प्रभारी और किसरौल पीएचसी प्रभारी समेत 11 नए पॉजिटिव आए हैं। इनमें नागफनी क्षेत्र के पिता-पुत्र भी शामिल हैं। सातों मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। मुरादाबाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 305 पहुंच गई है।

विज्ञापन


केजीएमयू लखनऊ से रविवार को सात सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें अर्बन पीएचसी किसरौल की चिकित्सा प्रभारी महिला डाक्टर पॉजिटिव आईं हैं। 59 साल की चिकित्सक ने हाई रिस्क जोन नवाबपुरा क्षेत्र में सर्वे किया था। जिगर कालोनी निवासी महिला चिकित्सक के पति राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं। पति की सलाह पर महिला चिकित्सक ने एहतियातन सैंपल कराया था। पति की रिपोर्ट निगेटिव और महिला चिकित्सक की पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


बसपा के बरेली-मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी भी कोरोना संक्रमित आए हैं। बुद्धि विहार में रहने वाले बसपा नेता आठ जून को लखनऊ पार्टी कार्यालय से लौटने के बाद बुखार से पीड़ित थे। नागफनी क्षेत्र निवासी पीतल कारखाने में काम करने वाला 45 साल का कर्मचारी और उसका तीन साल का बेटा भी पॉजिटिव आया है। कर्मचारी एक जून को कारखाने में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की जांच कराने के बाद कारखाने में आने की बात कहकर उसे लौटा दिया गया था। बुखार की शिकायत होने पर 12 जून को कर्मचारी, उसकी पत्नी और तीन साल के बेटे का सैंपल हुआ था। पिता-पुत्र पॉजिटिव आए हैं। चौरासी घंटा निवासी 42 साल का व्यक्ति भी संक्रमित आया है। संक्रमित व्यक्ति बुध बाजार में बैटरी की दुकान में काम करता है। पिछले एक सप्ताह से बुखार आने पर जिला अस्पताल में उसका सैंपल कराया गया।

नागफनी निवासी एक निर्यातक की 50 साल की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं। दौलतबाग क्षेत्र में निर्यातक का पीतल की कारखाना है। पीतल का सामान विदेशों में एक्सपोर्ट करने के अलावा स्थानीय निर्यातकों के लिए भी तैयार करता है। कोरोना के लक्षण महसूस होने पर निर्यातक ने पत्नी और अपना सैंपल कराया था। निर्यातक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नागफनी क्षेत्र का 11 साल का लड़का भी पॉजिटिव है। लड़के की मां पहले से संक्रमित हैं और टीएमयू में भर्ती हैं। लड़के के पिता सऊदी में नौकरी करते हैं।

मां के पॉजिटिव आने के बाद लड़का अपने मामा के घर में रह रहा था। मामा और उसके परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि लकड़ा पॉजिटिव आया है। वहीं, लाइनपार मझोला से 53 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक की सलाह पर व्यक्ति ने एसआरएल से जांच कराई।


जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांधी नगर जनता ब्लड बैंक 68 साल का बुजुर्ग भी पॉजिटिव आया है। बुजुर्ग एक निजी चिकित्सक के पिता हैं। बेटे की सलाह पर ही बुजुर्ग ने लाल पैथ लैब से जांच कराई। बुुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव है। चक्क्कर का मिलक निवासी 58 साल के अधेड़ की भी एसआरएल से कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed