फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मतगणना स्थल का एडीजी ने किया निरीक्षण

मतगणना स्थल का एडीजी ने किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का एडीजी ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद। एडीजी अविनाश चंद्र ने रविवार को मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम संग्रह केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी पुलिस लाइन पहुंचेे। आईजी रमित शर्मा, डीआईजी जे रविंदर गौड, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने कहा कि पुलिस का जोर अब प्रोफेशनल पुलिसिंग पर होना चाहिए। पुलिस जनता से संवाद बढ़ाए। बाजारों में नियमित रूप से गश्त करे और व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का अहसास कराए। थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। संपत्ति संबंधी अपराध में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जो पुराने मुकदमे हैं, उनमें वादी और प्रतिवादी के बारे में जानकारी जुटाए। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। एडीजी ने कहा कि जिन वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, उसमें पुलिस जलद से जल्द खुलासा करे। यूपी 100 की पीआरवी, सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए काम करें। इस दौरान एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एसपी यातायात सतीश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed