{"_id":"5c7999c7bdec224c80718ff2","slug":"101551473095-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नो रूम, होली पर घर जाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में नो रूम, होली पर घर जाना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
होली पर ट्रेनों से घर लौटने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अभी से ही ट्रेनों में नो रूम हो गया है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। ये दिक्कत ट्रेनों के रद्द होने की वजह से और ज्यादा बढ़ गई है।
दूर दराज रहकर नौकरी और कारोबार करने वाले लोग होली मनाने अपने घर लौटते हैं। जिस कारण होली पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। 21 मार्च को होली है। लेकिन लोगों ने पहले से ही सीट बुक करानी शुरू कर दी। लखनऊ मेल, दून एक्सप्रेस, हिमगिरी, गंगा सतलुज समेत अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट काफी ऊपर पहुंच गई है। किसी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट दो सौ है तो किसी में 300 से पार पहुंच गई। टिकट बुक कराने में जुटे लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। ये दिक्कत ट्रेनों के रद्द करने की वजह से और ज्यादा बढ़ गई। रेलवे ने फरवरी तक ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल किया था, लेकिन कुछ ट्रेनें तीस मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों को होली स्पेशल गाड़ियां ही कुछ राहत दे सकती हैं। रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल गाड़ियां चलाने का एलान किया है। इनमें चार स्पेशल गाड़ियां मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। ये गाड़ियां ग्यारह मार्च से 26 मार्च के बीच चलेंगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि होली पर यात्रियाें की सुविधा के लिए होली स्पेशल चलाई जाएंगी।