{"_id":"5c5c9727bdec22281746f7d4","slug":"101549571879-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन खराबी से सवा घंटे लेट हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन खराबी से सवा घंटे लेट हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पैसेंजर और मालगाड़ी ही नहीं अब तो राजधानी और शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें भी जवाब देने लगी हैं। गुरुवार सुबह बाबूगढ़ में शताब्दी ट्रेन का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इंजन खराबी की वजह से ट्रेन 86 मिनट लेट हो गई।
गुरुवार सुबह शताब्दी ट्रेन दिल्ली से काठगोदाम जा रही थी। सुबह सात बजकर 35 मिनट पर बाबूगढ़ में ट्रेन का इंजन खराब हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की मरम्मत की। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद हापुड़ से दूसरा इंजन भेजा गया। तब पौने नौ बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। शताब्दी रुकने की वजह से दिल्ली से बरेली जा रही बरेली एक्सप्रेस ट्रेन भी बीच में ही रुकी रही। शताब्दी के रवाना होने के बाद ही बरेली एक्सप्रेस भी आगे बढ़ सकी।