{"_id":"5c12c35542c7925d5c69f45c","slug":"101544733525-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिसाल’ बनेंगे शत प्रतिशत टीकाकरण वाले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिसाल’ बनेंगे शत प्रतिशत टीकाकरण वाले स्कूल
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमआर टीकाकरण करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जहां जद्दोजहद करनी पड़ रही है वहीं मुरादाबाद में ऐसे स्कूल भी हैं जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों की जागरूकता से शत प्रतिशत टीकाकरण संभव हो सका है। स्वास्थ्य विभाग ने 90 फीसदी तक टीकाकरण करवाने वाले स्कूलों की लिस्ट जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन स्कूलों को मिसाल के रूप में पेश करेंगी, ताकि जिले के बाकी स्कूल भी टीकाकरण के लिए जागरूक हो सकें।
मुरादाबाद जिले में 1196345 बच्चों के टीकाकरण लक्ष्य है। इनमें 721410 बच्चे 4660 स्कूलों एवं मदरसों के शामिल हैं। टीकाकरण का तीसरा सप्ताह चल रहा है। जिले में 29.9 फीसदी टीकाकरण हुआ है। शहरी क्षेत्र में 27.8 और ग्रामीण इलाकों में 29.6 फीसदी टीकाकरण है। शहरी क्षेत्र में मुस्लिम आबादी वाले एरिया जोन छह में 17.5, जोन पांच में 19.5 और जोन तीन में 26 फीसदी बच्चों को टीके लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में मूंढापांडे में 24 फीसदी और कुंदरकी में 23 फीसदी टीकाकरण हुआ है। अधिकतर स्कूलों और मदरसों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जूझना पड़ रहा है। जागरूकता की कमी से टीकाकरण बाधित हो रहा है।
शहर में ऐसे स्कूल भी जिन्होंने 100 फीसदी टीकाकरण कर जागरूक होने की मिसाल पेश की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शिक्षकों और प्रबंधकों की जागरूकता और अभिभावकों को प्रेरित करने से शत प्रतिशत टीकाकरण संभव हो सका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण करवाने वाले स्कूलों को मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ऐसे स्कूलों को सूची जारी कर दी है, ताकि अभियान में बाकी स्कूल भी इनसे प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
इन्होंने पेश की मिसाल
आइडियल पब्लिक स्कूल, थ्री डाट पब्लिक स्कूल, किड्स केयर प्ले स्कूल ने शत प्रतिशत टीकाकरण कराया है। पीएमएस स्कूल, बोनी ऐनी स्कूल, चित्रगुप्त स्कूल, डीपीएस और केंद्रीय विद्यालय में 90 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।