फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कोहरे की चादर के साथ गलन ने किया बेहाल

कोहरे की चादर के साथ गलन ने किया बेहाल

Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर के साथ गलन ने किया बेहाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिसंबर की शुुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव रहने के बाद मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी सूर्य के तेवर नरम रहने से गलन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान गिरने की वजह से ठंड बढ़ रही है।

दो दिसंबर को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा था। सोमवार को इसमें सुधार हुआ और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन रात होने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ने लगी थी। रात को कड़ाके की सर्दी रही, जिसका असर मंगलवार को पूरे दिन रहा। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। इसके कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर धूप में भी ज्यादा तपिश नहीं रही। शाम होते-होते एक बार फिर मौसम सर्द होने लगा। कार्यालयों से लोगों को भी घर पहुंचने की जल्दी दिखाई देने लगी। रात आठ बजते-बजते सड़कें सूनी हो गईं। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी रहने की वजह से ठंड का अहसास ज्यादा रहा है। सुबह की आर्द्रता 95 फीसदी और शाम की 78 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट है। फिलहाल बरसात की संभावना नहीं है। तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed