{"_id":"5b9ebe51867a5501346c2e47","slug":"101537130065-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांग्रेस के आला नेता यूपी में अपनी खोई ताकत की तलाश सोमवार को मुरादाबाद से शुरू करेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। इसके बाद ऐसे सम्मेलन सूबे में जगह-जगह किए जाएंगे। पार्टी ने मीम अफजल और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दो दिन पहले से ही मुरादाबाद भेज दिया था।
महंगाई बढ़ने से एक ओर जहां आम आदमी परेशान है, वहीं राजनीतिक दलों ने इसके सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की योजना तैयार कर ली है। यूपी में पिछले दिनों हुए उपचुनावों में भाजपा की हार होने से भी विपक्ष ऊर्जावान है। महागठबंधन में जगह न मिलने से परेशान ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद को वेस्ट यूपी का गढ़ माना जाता है। यहां से दिया गया राजनीतिक संदेश दूर तक प्रभाव छोड़ेगा। ऐसे में प्रदेश में बड़े सम्मेलनों का शंखनाद यहीं से करने की तैयारी की है। पार्टी ने पहले आम कार्यकर्ता के साथ बैठक करने की योजना तैयार की थी। मीम अफजल और नसीमुद्दीन ने दो दिन जिले में रुककर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। अब इसमें बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को ही शामिल किया जा रहा है। पिछले दिनों लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चर्चा बटोरने वाले पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के कार्यक्रम में आने की सूचना संगठन पदाधिकारियों को नहीं है। े
ये देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स - गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, जितिन प्रसाद, मीम अफजल, राशिद अल्वी, नसीब सिंह, पंकज मलिक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बंसी पहाड़िया, नसीम कुरैशी और शमीना शफीक राष्ट्रीय सचिव भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस।
विज्ञापन
यह जनसभा नहीं है, कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वार्ड व बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया गया है। पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र देकर ऊर्जा प्रदान करेंगे। इसके सहारे हम चुनावी समर में ताल ठोकने को उतरेंगे।
- डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष ।