फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अपराध नियंत्रण को पुलिस को दे सहयोग-एसपी देहात

अपराध नियंत्रण को पुलिस को दे सहयोग-एसपी देहात

Sat, 04 Aug 2018 01:30 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को पुलिस को दे सहयोग-एसपी देहात
कुंदरकी। मैनाठेर कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने ग्राम प्रधानों और नागरिकों से अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस का सहयोग दे ताकि संगीन घटनाओं को रोका जा सके। संदिग्ध लोग अगर गली-चौराहे पर अगर खड़े होते है तो इसकी सूचना पर पुलिस को दे ताकि उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई हो सके। एसपी देहात ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सभी लोग भाईचारा कायम रखते हुए सुरक्षित निकलवाने में पुलिस की मदद करें ताकि कोई समस्या सामने न आए। किसी तरह के विवाद को तूल न दिया जाए और उसको आपस में बैठकर सुलझा ले तो बेहतर होगा। साथ ही पुलिस की हर संभव मदद मिलेगी। अमन कमेटी की बैठक में लोगों ने अपनी सुझाव भी रखे। बैठक का संचालन मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने किया। इस मौके पर बाबू अंसारी, सरमोद शर्मा, इरफान वारसी, सुमित चौधरी, रेहान पाशा, मौहम्मद उमर, यूनुस सैफी, शकील खां, हाजी जलील, गुफ्फर सैफी, थान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed