फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज को उप राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज को उप राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज को उप राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
कुंदरकी। दिल्ली में सिविल सर्विसेज में चयनित प्रतिभागी अभिनंदन समारोह-2018 में रविवार को मुख्य अतिथि एवं देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थित में चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज को सम्मानित किया गया। साथ ही उप राष्ट्रपति के साथ यादगार ग्रुप फोटो भी खिंचवाया गया। उप राष्ट्रपति ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप राष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके सामने समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं को पहुंचाने और विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाने की चुनौती है। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज की मां सुहैला अफरोज को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, पूर्व गवर्नर जगमोहन, डा. कृष्ण गोपाल, नंद किशोर गर्ग, प्रेम सागर गोयल, बाबा योगेन्द्र, विनय शंकर, भूषण लाल वोहरा, गजानन वाकणकर आदि रहे। गौरतलब है कि चयनित आईपीएस इल्मा अफरोज ने इंगलैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद संयुक्त राष्ट्र, इंडोनेशिया और अमेरिका में क्लिंटन फाउंडेशन में काम किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सफलता हासिल की है। खास बात है कि इल्मा अफरोज ने कड़ी मेहनत और अपनी मां सुहैला अफरोज के अथक त्याग से ऊंचाई हासिल की है। अपनी पढ़ाई सिर्फ छात्रवृत्ति से ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed