{"_id":"5b3d21854f1c1bad288b4ad2","slug":"101530732933-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दिए बेहतर स्कूल संचालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दिए बेहतर स्कूल संचालन के निर्देश
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित जूनियर हाई स्कूल में परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें एबीएसए ने सभी को बेहतर स्कूल संचालन के दिशा निर्देश दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने कहा कि प्रतिदिन सुबह के समय अध्यापक निर्धारित समय से स्कूल पहुंचकर नियमित स्कूल खोलें। शासन की ओर से स्कूली बच्चों की ड्रेस की धनराशि आ चुकी है लिहाजा जल्दी ही सभी स्कूली बच्चों को ड्रेस बंटवाई जाए। स्कूलों में बेहतर साफ सफाई बनाए रखी जाए तथा निर्धारित मीनू और मानक के मुताबिक प्रतिदिन बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनवाया जाए। एबीएसए ने ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर छात्रों की कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। एबीएसए ने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं ऐसे बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें स्कूलों में लाएं। विभागीय बैठक में सह ब्लाक समन्वयक संजय विशाल, एनपीआरसी अब्दुल अहद, बिजेंद्र सिंह, अजीमुद्दीन, जुल्फेेकार हुसैन, संतोष कुमार, सुदेश कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि ने भी विचार रखे। बैठक के अंत में तहसील बिलारी से पहुंचे रजिस्ट्रार कानूनगो मतलूब हुसैन ने मतदाता सूची के सर्वे और सत्यापन अभियान को बीएलओ के रूप में शीघ्र पूरा करने हेतु शिक्षकों से कहा। एबीएसए ने यह भी चेतावनी दी कि नौ जुलाई तक मतदाता सूची सत्यापन संबंधी कार्य न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।