{"_id":"5b33ea804f1c1b36208b56aa","slug":"101530129024-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पिछड़ रही है धान की रोपाई, पैदावार पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पिछड़ रही है धान की रोपाई, पैदावार पर पड़ेगा असर
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मौसमी बारिश में देरी होने से धान की रोपाई का कार्य भी प्रभावित है। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर धान की रोपाई में देरी होती है तो इसका सीधा असर धान की पैदावार पर पड़ सकता है। कुछ किसानों ने तो अपने निजी नलकूप के माध्यम से खेतों में पानी जमा कर धान की रोपाई का काम मजदूरों के माध्यम से शुरू कर दिया ताकि धान की फसल मौसम के मार से प्रभावित न हो सके। किसान सुन्दर सिंह, रामौतार सिंह, टीकम सिंह, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, इंतेजार हुसैन, नफीस अहमद आदि का कहना है कि बारिश न होने की वजह से धान की रोपाई का कार्य पिछड़ रहा है। वहीं निजी नलकूपों के माध्यम से खेतों में पानी भरने के बाद धान की रोपाई करना काफी मंहगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन