{"_id":"593c598b4f1c1b74118b4586","slug":"101497127307-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जून को देश भर में हाईवे जाम करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जून को देश भर में हाईवे जाम करेंगे किसान
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 जून को देश भर में हाईवे जाम करेंगे किसान
क्रासर
- दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय किसान महासंघ की मीटिंग में लिया गया निर्णय
- देश भर के विभिन्न प्रांतों के 62 संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मध्य प्रदेश की घटना को लेकर 16 जून को देश भर में किसान हाईवे जाम करेंगे। शनिवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महासंघ की मीटिंग में निर्णय लिया गया है। जिसमें 62 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश की घटना समेत देश के अन्य प्रांतों के किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर चक्का जाम किए जाने की तैयारी है।
भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय किसान महासंघ की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें देश भर के 62 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मध्य प्रदेश की घटना को लेकर रोष जताया। कहा गया कि एमपी में सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही है। जिसमें छह किसानों की मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों किसान घायल हैं। वहां किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा देश के हर प्रदेश का किसान परेशान हैं। सरकार किसान का लोन माफ नहीं कर रही है। जबकि सरकार ने लोक सभा चुनाव से पहले किसानों को कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि मीटिंग में तय हुआ है कि 16 जून 2017 को एक साथ पूरे देश में हाईवे जाम किया जाएगा। हर प्रदेश और हर जिले में किसान एक साथ सकड़ों पहुंचेंगे और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार से अब आर पास की लड़ाई लड़ी जाएगी।