{"_id":"66302fa09c9b6d6b8e07be04","slug":"10-year-old-wahab-took-seven-wickets-mps-won-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-391294-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 10 साल के वहाब ने चटकाए सात विकेट, एमपीएस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 10 साल के वहाब ने चटकाए सात विकेट, एमपीएस विजयी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एमपीएस एकेडमी के मैदान में मिनी आईपीएल के तहत सोमवार को रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमपीएस नाइट राइडर्स ने द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को हराया। दूसरे मैच में हापुड़ हरिकेंस ने यूथ इंडियंस को हराया। तीसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड्स कैपिटल्स ने सनराइजर्स एसीए को हराया।
चौथे मैच में एसएस रॉयस चैलेंजर्स के कोच व खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता के कारण रुक्मणी। इसमें रुक्मणी स्ट्राइकर्स को विजेता घोषित किया गया। इस तरह सेमीफाइनल में एमपीएस नाइट राइडर्स, रुक्मणी स्ट्राइकर्स, हापुड़ हरिकेंस व स्प्रिंगफील्ड्स कैपिटल्स ने प्रवेश किया। मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में एमपीएस नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। प्रतीक तिवारी ने 38 व अभिमन्यु ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में तरु विश्नोई व इशा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस की टीम 27.2 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई। साहस ने 32 व अक्षत ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में वहाब ने सात विकेट चटकाए। इस तरह एमपीएस ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया। वहाब के मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में हापुड़ हरिकेंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। यूथ इंडियंस ने 28.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 198 रन बनाए। आदित्य गुप्ता ने 55 और हरमीत ने 40 रन की पारी खेली। हापुड़ हरिकेंस की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ गौतम ने पांच व कनिष्क ने दो विकेट चटकाए। जवाब में हापुड़ हरिकेंस न 23.5 ओवर में मैच जीत लिया। अंकित सहवाग ने 90 रन की शानदार पारी खेली। यूथ की ओर से गेंदबाजी में हरमीत ने दो विकेट लिए। मैन ऑप द मैच अंकित सहवाग रहे।
विज्ञापन
तीसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड्स कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर टीम ने 173 रन बनाए। कैफ ने सर्वाधिक 63 व यथार्थ ने 28 रन बनाए। सनराइजर्स की ओर से गेंदबाजी में अनन्य नेगी ने चार विकेट लिए। जवाब में सनराइजर्स की टीम 30 ओवर में 143 रन ही बना सकी। इस तरह यह मुकाबला स्प्रिंगफील्ड्स ने 40 रन से जीत लिया। आदित्य नौटियाल ने 42 व अनन्य नेगी ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में स्प्रिंगफील्ड्स के पीयूष ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कैफ चुने गए। अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी, सत्येंद्र कुमार आदि रहे। मैच के दौरान मिर्जा दानिश आलम, बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, रवि, रोहित, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।