फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 new roadways buses start

मंडल में 10 नई रोडवेज बसों का शुभारंभ, दिल्ली के यात्रियों को होगी सहूलियत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 new roadways buses start
मुरादाबाद। मंडल में रविवार को 10 नई रोडवेज बसों का शुभारंभ हुआ। मुरादाबाद डिपो पर कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और नगर विधायक रितेश गुप्ता ने चार बसों का उद्घाटन किया। शेष बसों का उद्घाटन अमरोहा, रामपुर और बिजनौर के बस अड्डों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। मुरादाबाद डिपो से दोनों बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे आए दिन दिल्ली की बसों के इंतजार में डिपो पर घंटों खड़े रहने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। जबकि पीतलनगरी डिपो की दोनों बसें लखनऊ रूट पर संचालित होंगी। पहले दिन बसों पर फास्टैग न होने के कारण दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ा। मुरादाबाद डिपो द्वारा नई बसों को दिल्ली रूट पर चलाने का कारण यात्रियों की अच्छी संख्या है। मुरादाबाद की ज्यादातर बसें 10 वर्ष से पुरानी हैं। इनका दिल्ली में प्रवेश नहीं हो सकता, इसे लेकर पिछले दिनों कई बसों के चालान कट चुके हैं। इसके कारण रोडवेज प्रबंधन दिल्ली के यात्रियों को पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने में असमर्थ रहता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिपो के एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि हर दिन मुरादाबाद से दिल्ली के बीच तकरीबन 10 हजार यात्री सफर करते हैं। दो नई बसें मिलने से संचालन में सुधार आएगा। वहीं पीतलनगरी डिपो के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी दोनों बसें लखनऊ रूट पर चलेंगी। इससे रामपुर, बरेली और लखनऊ तीनों स्थानों के यात्रियों को फायदा होगा। बसों का संचालन रविवार से ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed