फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 health workers take one vial

एक वैक्सीन में दस स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
10 health workers take one vial
मुरादाबाद। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार वैक्सीन पांच एमएल की होगी। एक वैक्सीन में दस डोज होंगे। एक वैक्सीन में दस हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने साढ़े छह लाख सिरिंज पहले ही मंगा ली हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में दो बार पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। शनिवार को ये टीकाकरण जिले के नौ अस्पतालों पर किया जाएगा। इसमें छह सरकारी और तीन निजी अस्पताल शामिल हैं। गुरुवार को वैक्सीन भी मुरादाबाद पहुंच जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक ने बताया कि वैक्सीन पांच एमएल होगी। एक वैक्सीन में दस डोज तय किया गया है। इस हिसाब से एक वैक्सीन में दस स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन 900 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
मुरादाबाद। शनिवार को होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए अभी पोर्टल से हेल्थ केयर वर्करों की सूची नहीं आई है। हालांकि एक सेंटर पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की तैयारी है। अगर पहले दिन यही संख्या निर्धारित रही और 100 फीसदी टीकाकरण हुआ तो 90 वैक्सीन का इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed