फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.32 crore rupee fraud in moradabad

जमीन का बैनामा कराने के नाम एक करोड़ 32 लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
1.32 crore rupee fraud in moradabad
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर एक करोड़ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के जुमे का बाजार निवासी अकबर अली ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पाकबड़ा में ज्वैलरी की दुकान है। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी पिता पुत्र से बीस बीघा जमीन का सौदा दस लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से किया था। जिसके लिए एडवांस में एक लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद एक साल के अंतराल में एडवांस जोड़कर धीरे धीरे एक करोड़ 32 लाख रुपये पूरे अदा कर दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जमीन का बैनामा कराने के लिए टाल मटोल करने लगे। इसके अलावा रुपये भी वापस करने से इंकार दिया है। इसी बीच आरोपी के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि 19 फरवरी को आरोपी कारोबारी के घर पहुंचे और घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed