फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad: Someone else was on duty in train, else was posted, when complaint made, DRM set up investigation

Moradabad: ट्रेन में ड्यूटी किसी की...तैनात कोई और था, शिकायत पर हुई तो डीआरएम ने बैठाई जांच, हकीकत आएगी सामने

Wed, 10 Apr 2024 12:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

मुरादाबाद से संभल के बीच चलने वाले पैंसेजर ट्रेन तैनात गार्ड के दूसरे कर्मी से ड्यूटी कराने का मामला सामने आया है। इसके बाद डीआरएम ने इसकी जांच के आदेश दे दिए है। बताया जाता है कि जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह नरमू के पदाधिकारी हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Someone else was on duty in train, else was posted, when complaint made, DRM set up investigation
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जंक्शन से संभल हातिम सराय के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में गार्ड द्वारा किसी और से ड्यूटी कराने का मामला डीआरएम तक पहुंचा है। आरोप है कि सोमवार को मुरादाबाद-संभल हातिम सराय पैसेंजर में जिस गार्ड की ड्यूटी थी, वह नरमू के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने खुद ड्यूटी नहीं की और अपने स्थान पर किसी और गार्ड को भेज दिया। मामला संज्ञान में आते ही डीआरएम राजकुमार सिंह ने जांच के निर्देश दे दिए। सीनियर डीओएम आशीष सिंह ने जांच शुरू करा दी है। शिकायत में कहा गया है कि नरमू के पदाधिकारी गार्ड ने ड्यूटी में नियमों की अवहेलना की है।
विज्ञापन


ड्यूटी के दस्तावेजों पर साइन करने के बावजूद वह ट्रेन में तैनात नहीं थे। दूसरी ओर आरोपी गार्ड का कहना है कि वह ड्यूटी पर ही थे। अपने साथ एक अन्य गार्ड को ले गए थे, उसके जरिये ही कागज ड्राइवर को दिलवाए। इसी वजह से उनकी गलत शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर दोनों रेल कर्मचारी यूनियन भी आमने-सामने हैं। वहीं डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी। 

14 को चलेगी बीकानेर दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस

राजस्थान से बिहार के बीच रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 14 व 21 अप्रैल को बीकानेर से व 15 और 22 अप्रैल को दरभंगा से चलेगी। बीकानेर से रविवार को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। लोहारू, रेवाड़ी, दिल्ली होते हुए रात 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।



बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात को 8:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में सोमवार को रात 1:30 बजे दरभंगा से चलेगी। अगले दिन शाम छह बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर बुधवार सुबह 8:40 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed