{"_id":"68b06337d77c89a3a105806c","slug":"moradabad-gang-member-shalini-arrested-search-for-gang-leader-pinky-five-caught-in-encounter-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: देह व्यापार गिरोह की सदस्य शालिनी गिरफ्तार, सरगना पिंकी की तलाश, मुठभेड़ में पुलिस ने पांच को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: देह व्यापार गिरोह की सदस्य शालिनी गिरफ्तार, सरगना पिंकी की तलाश, मुठभेड़ में पुलिस ने पांच को पकड़ा
Thu, 28 Aug 2025 07:40 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:40 PM IST
सार
कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में चल रहे रैकेट मामले में पुलिस ने गिरोह की सदस्य शालिनी त्रिवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।गिरोह की सरगना पिंकी अब तक फरार है।
विज्ञापन
आरोपी शालिनी त्रिवेदी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की सदस्य शालिनी त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
गिरोह की सरगना पिंकी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। 19 अगस्त की सुबह ट्रेन में बेटिकट पकड़ी गई तीन लड़कियों से पूछताछ में सामने आया कि कांशीराम नगर में देह व्यापार चल रहा है। तीनों लड़कियां गिरोह के चंगुल से निकल आई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने मझोला क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास विजय ठाकुर और अवनीश यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
वहीं शनिवार रात मझोला क्षेत्र में सोनकपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सचिन ठाकुर, हसीन और विकास चौहान को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में नागफनी क्षेत्र के दीवान का बाजार में रहने वाली शालिनी त्रिवेदी भी शामिल है।
बुधवार को पुलिस ने शालिनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम शालिनी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीमें पिंकी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन