{"_id":"3936e456-a2dd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"modi-can-be-bjp-s-pm-candidate-says-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल मोदी के बल पर कूद रही है भाजपा: आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल मोदी के बल पर कूद रही है भाजपा: आजम खां
बाराबंकी/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा आज के समय में सिर्फ नरेंद्र मोदी के बल पर कूद रही है। भाजपा और एनडीए में बड़ा फर्क है। उक्त विचार गुरुवार को उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहे।
विज्ञापन
वह लखनऊ के बाराबांकी इलाके में अपशिष्ट प्रबंधन योजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
आजम खां बोले, केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। हाल यह है कि सीबीआई द्वारा की गई कई जांचों पर सुप्रीम कोर्ट ने सवालिया निशान लगाते हुए इन मामलों के दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के इस रवैये से जनता का अब सीबीआई से भरोसा उठता जा रहा है।
1984 में सिखों पर हुए दंगों के दोषी जगदीश टाइटलर को सीबीआई द्वारा जांच में क्लीन चिट देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सीबीआई को इस केस को चलाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब लगातार दो बार के चुनावों में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज मनमोहन सिंह तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने का टेंडर डाल चुके है।
आजम खां ने कहा कि लोग आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी उंगली उठा रहे है।
उन्होंने संजय दत्त का नाम लिए बगैर कहा कि जब एक फिल्म अभिनेता की सजा माफ करने पर इतना हो हल्ला हो सकता है तो अफजल गुरू की फांसी की सजा भी माफ करनी थी।
उन्होंने अंत में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की।