फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Zargo's Aakriti came first in the tie in 48 kg category

Mirzapur News: 48 किलो वर्ग में हुई टाई में जरगो की आकृति प्रथम

Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Zargo's Aakriti came first in the tie in 48 kg category
बरेंव में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भार उठाती आकृति, स्रोत स
मिर्जापुर। चुनार के बरेंव स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र, गंगा क्षेत्र व जरगो क्षेत्र की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिका जूनियर वर्ग के 48 किलाे वर्ग में आकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर के 63 किलो वर्ग में आकांक्षा राय प्रथम, 53 किलो में सौम्या प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय व पायल तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलो भार वर्ग में सरिता बिंद्रा व आकृति के बीच टाई हो गया।
विज्ञापन

इस टाई में आकृति प्रथम स्थान पर आईं और सरिता बिंद्रा द्वितीय तथा अनीता तृतीय स्थान पर रहीं। बालक जूनियर में 56 किलो वर्ग में मोहित यादव प्रथम, शिवचरण द्वितीय व अभिनव सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक के 50 किलो वर्ग में विनय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

रुपेश कुमार, राजपति सिंह, मु. गुलाम साबिर, सतीश सिंह, प्रवीण सिंह थे। अंत में विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed