फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth killed in face to face collision of two bikes in mirzapur two seriously injured

Mirzapur: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

मिर्जापुर के बघौड़ा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Youth killed in face to face collision of two bikes in mirzapur two seriously injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के बघौड़ा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी आदर्श पटेल (28) चुनार से अपने घर लौट रहा थे। बघौड़ा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार राजा (29) निवासी राजगढ़ व कल्लू विश्वकर्मा (46)  निवासी नदीहार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आदर्श पटेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजा व कल्लू विश्वकर्मा की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  प्रयागराज-बलिया रूट की ट्रेनें अब नहीं होंगी लेट, ट्रैक दोहरीकरण का काम जल्द तक होगा पूरा

पुलिस ने घायलों व आदर्श के परिजनों को सूचित किया। अस्पताल पहुंचे आदर्श के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed