फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth injured due to wall collapse, juvenile referred

दीवार गिरने से घायल युवक की मौत, किशोर रेफर

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth injured due to wall collapse, juvenile referred
लालगंज। थाना क्षेत्र के भर्रोह स्थिति गैस एजेंसी की दीवार गिरने दो किशोर समेत दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल किशोर को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के देवरी निवासी शुभम मिश्रा (20) पुत्र काशी मिश्रा लालगंज थाना क्षेत्र के भर्रोह गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में रहता था। यही पर रहकर पढ़ाई करता था। वह हाईस्कूल का छात्र था। मंगलवार की शाम को रिश्ते में भांजे शिवम पांडेय (16) पुत्र राकेश पांडेय के साथ गांव में ही गैस एजेंसी के गोदाम के पास गया था। दोनों गैस एजेंसी के दीवार के पास खड़े थे। बरसात के चलते दीवार भी कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संजय सिंह ने शुभम मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल शिवम पांडेय को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed