फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to drowning in Ganga river

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Ganga river
चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर मंगलवार को दोपहर में गंगा में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ बुलाया। एनडीआरएफ ने खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकला। पुलिस उसे लेकर मंडलीय अस्पताल गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव निवासी किशन जायसवाल (30) पुत्र सतीशंकर जायसवाल उर्फ बाम्बे सेठ सुबह घर से चील्ह थाना क्षेत्र के भोगाव गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर लगने वाला मेला देखने अपने दो दोस्तों के साथ निकले थे। दोपहर करीब एक बजे गंगा में स्नान करने वाले लोग युवक के गंगा नदी में डूबने की बात कह कर शोर मचाने लगे। गांव के चौकीदार ने चील्ह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर कत्थई रंग का टी शर्ट व बरमूडा था। नाक से खून बह रहा था। लोगों का कहना था कि पूरा कपड़ा पहन कर कोई स्नान नहीं करता है। युवक के साथ अनहोनी हुई है। उसके साथ आए दोनों लोग भी लापता थे। युवक के पिता महराजगंज के सराफा व्यवसायी हैं। चील्ह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत होने का लग रहा है। शव बाहर आने पर युवक के शरीर पर टी शर्ट व बरमूडा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed