फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to drowning after jumping into well while taking bath

Mirzapur News: कुएं में कूद कर स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning after jumping into well while taking bath
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के चुनमुनिया बगीचे के पीछे सिवान में कुएं में कूद कर नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पटेहरा कला के चक मौजा निवासी सचिन (18) पुत्र सूर्यमनी विश्वकर्मा सोमवार को पड़ोसी युवक डंगर विश्वकर्मा के साथ गांव के ही चुनमुनिया बगीचे के पीछे सिवान में स्थित कुएं में दोपहर एक बजे नहाने के लिए गया। कुआं खुला होने के कारण दोनों कुएं में कूद कर नहाने लगे। इसी बीच सचिन कुएं में कूूदा तो डूब गया। काफी देर बाद जब सचिन कुएं से बाहर नहीं आया तो डंगर भागता हुआ सचिन के घर पहुंचकर परिजनों को सचिन के डूबने की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीण के साथ कुएं पर पहुंचे। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से सचिन को बाहर निकाला। ग्रामीण अपने निजी साधन से युवक को अस्पताल ले गए। जहां डाॅ. वाजिद जमील ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सूर्यमनी विश्वकर्मा द्वारा थानाध्यक्ष संतनगर को पोस्टमार्टम न कराने की तहरीर दी गई। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिजनों का सौंप दिया। मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष संतनगर समर बहादुर सरोज ने बताया कि कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। परिजन शव पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे तो पंचनामा करार शव दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed