फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to current while plugging DJ

डीजे का प्लग लगाते समय करंट से युवक की मौत

Mon, 11 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current while plugging DJ
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज में रविवार की दोपहर डीजे बजाने के लिए तार का प्लग लगाते समय करेंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सुरेश यादव (40) पेशे से ट्रक चालक था। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। घर में वह अकेले रहता था। रविवार को रतनगंज मोहल्ले में रामनवमी जुलूस के स्वागत की तैयारी चल रही थी। दोपहर में साउंड बाक्स बजाने के लिए बिजली कनेक्शन सुरेश यादव के घर से लिया गया था। सुरेश तार को प्लग में लगा रहा था कि करेंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक उसके बाहर न आने और डीजे बंद होने पर लोग अंदर गए तो देखा वह मृत पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed