फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after falling from train, matter entangled in border dispute

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सीमा विवाद में उलझा मामला

Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train, matter entangled in border dispute
जिगना। गैपुरा और जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य बरीदुबे गांव के पास सोमवार की सुबह अपलाइन रेलवे ट्रैक पर शव मिला। लेकिन दो थानों के बीच सीमा को लेकर उलझन बनी रही, इससे कार्रवाई में देरी हुई। आखिर लेखपाल ने आकर जिगना थाना क्षेत्र का मामला बताया। जिसके बाद जिगना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरीदुबे गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने मामला विंध्याचल का बताकर पल्ला झाड़ते हुुए विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने भी घटना स्थल उसके क्षेत्र में होने से इंकार कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल अमित कुमार ने बरीदुबे गांव को जिगना थाना क्षेत्र में बताया। जिसके बाद जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम संदीप कुमार मिश्रा (28) निवासी गुरदत्त नगर पाइप लाइन रोड रस्सीवाला कंपाउंड कुर्ला बेस्ट मुंबई है। उसके पास एक छोटा मोबाइल टूटा पड़ा था लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। मोबाइल के सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर फोन पर बात करने पर उसकी शिनाख्त हुई। संदीप कुमार भदोही के हरजुपुर का मूल निवासी है। वह पहले मुंबई में काम करता था। कोविड संक्रमण के बाद घर आ गया था। बुधवार को दर्शन करने के लिए मैहर देवी गया था। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed