फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Tue, 01 Mar 2022 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by unknown vehicle
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से मोपेड सवार युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद धक्का मारने वाला वाहन सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी पिंटू वनवासी (35) पुत्र जयंती प्रसाद बंगलुरु में रहकर गोलगप्पा बेचता था। 20 दिन पूर्व उसकी पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया है। पिंटू छह दिन पहले नागपूर से आया है। वह सोमवार की शाम को अपनी पत्नी को ऑटो में बैठाकर उसके मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना भेजा। वह स्वयं मोपेड से आ रहा था। रास्ते में अकोढ़ी के पास किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का मारने वाला फरार हो। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed