फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth beheaded murdered in mirzapur dead body found in near village

मिर्जापुर में हत्या: घर से निकले युवक की सिर कूंचकर जान ली, पड़ोसी गांव में ईंट भट्ठे पर फेंका शव

Fri, 14 May 2021 09:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 May 2021 09:05 AM IST
सार

परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घर से 250 मीटर दूर काशी सरपति गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप शुकुरू का शव मिला।

विज्ञापन
Youth beheaded murdered in mirzapur dead body found in near village
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के जरैला गांव निवासी एक युवक की गुरुवार रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। काशी सरपति गांव के एक ईंट भट्ठे के पास युवक का शव मिला।

विज्ञापन


सुबह शौच के लिए उठे ग्रामीणों ने भट्ठे के पास शव देखकर शिनाख्त कर परिजन व पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जिगना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जरैला गांव निवासी शुकरू(32) पुत्र विश्वनाथ बिंद गुरुवार की रात नौ बजे खाना खाकर पास में तालाब के पास स्थित अपने डेरा पर गया था। उसके बाद रात 11 बजे डेरा से घर आया। एक मिनट घर पर रुकने के बाद वापस चला गया। रात में वापस न लौटने पर परिजनों को लगा कि डेरा पर सो गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से 250 मीटर दूर काशी सरपति गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप शुकुरू का शव मिला। उसकी सिर कूंचकर हत्या की गई थी। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर शिनाख्त कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिगना थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रात को 11 बजे जब शुकरू घर आया था तो विपक्षी घर के पीछे खड़ा था। परिजनों की आशंका पर पुलिस छानबीन में जुट गई हा। परिजन कार्रवाई की मांग के लिए उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed