फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth beaten with sticks and sticks in old enmity

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Tue, 22 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten with sticks and sticks in old enmity
अहरौरा। पुरानी रंजिश में क्षेत्र के सरिया बिंदान पुरवा इलाके में रविवार की रात बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक पर पहले से ही घात लगाए पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक लड़खड़ा कर चलती बाइक से गिर गया। अचानक हमले से घबराया घायल युवक ने भागने की कोशिश की तो पड़ोसियों ने दौड़ा कर निर्ममता से बुरी तरह पीटकर लहूलुहानकर दिया। शोरगुल होने पर अधमरे हालत में छोड़कर हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ विद्युत पोल को लेकर चल रही पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने सोमवार की भोर मे हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सरिया गांव के बिंदान पुरवा में दो पक्षों के बीच विद्युत पोल गाड़ने को लेकर पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था। रविवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे 23 वर्षीय संजय बिंद पुत्र रामवृक्ष बिंद बाजार से अपने घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही गली से होते हुए गुलजार के मकान के पास पहुंचा कि तभी पहले से घात लगाए मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। घायलावस्था में अधमरा कर मौके से भाग निकले। शोरगुल सुन मौके पर जुटी भीड़ ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल युवक को लेकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मारने पीटने में शामिल नौ लोगों के खिलाफ सोमवार की भोर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। सोमवार की सुबह हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed