फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Younger brother dies after being hit by tractor, elder injured

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल

Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Younger brother dies after being hit by tractor, elder injured
मिश्रपुर-जिगना मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कोलेपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के करछना थाना अंतर्गत गांव वीरपुर निवासी कमलेश पांडेय के दो पुत्र जिगना थाना क्षेत्र के डंगहर निवासी लालमणि तिवारी के यहां अपनी मौसी के घर आए थे। मंगलवार की सुबह दोनों भाई समीर पांडेय (16) व यश पांडेय (14) एक बाइक से बाल कटवाने श्रीनिवास धाम जा रहे थे। कोलेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार समीर पांडेय व यश पांडेय घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान यश पांडेय की मौत हो गई। बड़े भाई को इलाज करने के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। मौत की खबर मौसी के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। फोन से उसके घर पर सूचना दी गई। मौत की खबर सुनकर माता-पिता रोते-बिलखते डंगहर पहुंचे। पुत्र का शव देखकर दोनों बेहोश हो गए। हादसे के बाद परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर हाल बेहाल है। दोनों भाई पांच दिन पूर्व मौसी के घर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed