फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young retired in diesel theft arrested

डीजल चोरी में सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 01 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Young retired in diesel theft arrested
क्राइम ब्रांच व विंध्याचल की पुलिस ने इलाहाबाद मिर्जापुर मार्ग पर अष्टभुजा मोड़ के पास डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके अंतरप्रांतीय गिरोह के एक सदस्य को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इलाहाबाद निवासी एक युवक की शह पर वह लोग पाइप को छेद कर डीजल चोरी करने आए थे। आरोपी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताई। 
विज्ञापन


 बताया कि इलाहाबाद निवासी एक युवक तेल चोर गिरोह का सरगना है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों के साथ मिलकर इंडियन आयल की पाइपों में छेद कर डीजल व पेट्रोल चुरा कर बेचने  का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सरगना ने इस बार मिर्जापुर जिले के विंध्याचल इलाके में पाइप को छेद कर डीजल चुराने की योजना बनाई। इसके लिए उसने चंदौली जनपद स्थित बबुरी थाना क्षेत्र के जरखोर गांव निवासी व सीमा सुरक्षा बल एक सेवानिवृत जवान को गिरोह में शामिल किया है।

चोरी की वारदात को अंजाम देने पर उसे दो लाख रुपये देने की बात कही। 19 दिसंबर को यह लोग विंध्याचल थाना क्षेत्र के कालीखोह इलाके में आए और इंडियन आयल की पाइप में छेद कर डीजल चुराने के स्थान को चयनित किया।

गिरोह के सदस्य 23 दिसंबर की रात पाइप में छेद कर डीजल चुराने लगे लेकिन रिसाव अधिक होने के कारण वह डर गए और सामान छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर कंपनी के इंजीनियर ने रिसाव बंद कर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
तहरीर मिलने पर एसपी सिटी अशोक कुमार की निगरानी में सीओ क्राइम श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विंध्याचल इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया।


 टीम को  गुरुवार की सुबह सूचना मिली  कि तेल चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य इलाहाबाद से चंदौली की ओर जाने वाला है। जानकारी होते ही अष्टभुजा मोड़ के पास मुखबिर की इशारे पर आरोपी आकाश सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी जरखोर जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed