फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man injured by stabbing, looted bike

चाकू मारकर युवक को किया घायल, बाइक लूट ले गए

Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by stabbing, looted bike
अहरौरा। बहन की मौत की खबर मिलते ही पौनी निवासी भाई को साथ लेकर पोस्टमार्टम हाउस मिर्जापुर जाने के लिए निकले युवक को रास्ते में लालपुर पौनी मार्ग पर रोककर अज्ञात दो युवकों ने चाकू से अनगिनत वार कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए घायल युवक खेत में कूदकर भागने लगा तभी मौका पाकर हमलावर दोनों युवक बाइक लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन

घायल युुुवक किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों ने निजी चिकित्सालय में इलाज कराकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों को पकड़नें में जुट गई। क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र मोती बहन के अंतिम संस्कार में जाने के लिए बृहस्पतिवार की रात पौनी गांव से भाई को लेकर निकला था। लालपुर पौनी मार्ग पर पहले से ही खड़े दो युवकों ने उसे रोककर रास्ता पूछा। इसके बाद बाइक का ब्रेक दबाकर अंधेरे में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर खेत में कूद गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों हमलावर नई बाइक लेकर फरार हो गए। घायल युवक किसी तरह घर पहुंचा तो परिजन इलाज के लिए ले गए। जहां से लौटने पर उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घायल युवक श्रवण ने बताया कि सोनपुर में डंपर चालक है। घटना की तत्काल पुलिस को जानकारी भी नही दी गई ना ही अबतक तहरीर ही मिली है। इसके चलते मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा है। प्लांटों पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। हमलावरों की तलाश तथा बाइक बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed