{"_id":"6649794b1828ff195200e408","slug":"young-man-died-and-another-injured-on-road-accident-in-mirzapur-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 19 May 2024 09:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 09:30 AM IST
सार
Mirzapur News: सूचना पर पहुंचे परिजन घायल चंद्रशेखर को मंडलीय अस्पताल न ले जाकर घर चले गए। कुछ देर बाद चंद्रशेखर की हालत बिगड़ने लगी और परिजन दीपनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, तब तक चंद्रशेखर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र की घटना।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध के पास सिरसी कोटवा सम्पर्क मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई।
संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद ग्राम प्रधान पवन कुमार ने बताया कि गांव निवासी चंद्रशेखर (16) पुत्र हिंछलाल गांव के ही विकास (18) पुत्र रामबाबू के साथ बाइक से किसी काम से मिर्जापुर जा रहे थे। चुनरी बांध के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में गिर गई। बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
राहगीरों ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए मड़िहान सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर की हालत को गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया था।