{"_id":"5ebbf2d78ebc3e905d3bbb5e","slug":"young-man-accused-of-rape-mirzapur-news-vns524679098","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। तीन दिन पूर्व तहरीर देने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी की सात मई को शादी तय थी। शादी से पहले शौच के लिए निकली बालिका को गांव का एक युवक बहला भगा ले गया। परिजनों ने बालिका की खोजबीन की पर बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बरामद करने की गुहार लगायी। किशोरी के पिता ने उसे चंदौली के एक गांव से बरामद किया। पुत्री से बात करने के बाद पिता ने चार मई को युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर देने पर आरोपी युवक भाग गया। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।