फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   You protesting against the SP government

आप ने सपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 13 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
You protesting against the SP government
बलिया में मंत्री के समर्थकों द्वारा किए गए हमले से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री नारद राय को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन



प्रांतीय प्रवक्ता पूर्वांचल जोन डा. रमाशंकर शुक्ल ने प्रदेश सरकार को कोसा। कहा कि बलिया की ध्वस्त चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ 10 अप्रैल को वहां के जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह आप कार्यकर्ता के साथ स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचे तो वहां मौजूद कैबिनेट मंत्री नारद राय एवं अंबिका प्रसाद चौधरी के समर्थकों को लेकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि तीनों मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर जिला सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, शिवम श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, शाहनवाज अली, प्रदीप सिंह, लालमनि बिंद, अरविंद भारती, दिनकर मिश्र, रंजीत चौधरी, अनुज दुबे, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed