फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   You can save life from corona by conducting a timely investigation

समय से जांच कराकर कोरोना से बचा सकते हैं जीवन

Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
You can save life from corona by conducting a timely investigation
मिर्जापुर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने नगर पालिका परिषद के सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव में सहयोग करने की अपील करते हुए सहयोग करने को कहा। डीएम ने कहा कि समय से जांच होने पर जीवन को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नोवेल कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 631 तथा नगरीय क्षेत्र (मीरजापुर, कछवां अहरौरा व चुनार) में 103 सर्विलांस टीमें कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभासद गण निगरानी टीमों को सहयोग प्रदान करें और जिस दिन उनके मोहल्ले में निगरानी टीम जायें। उनके साथ रहकर घर-घर के प्रत्येक सदस्य की जांच कराएं ताकि कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सके और लोगों के जीवन को बचाया जा सके। प्राय: देखा गया है कि कुछ मरीज अन्तिम स्टेज पर आने पर ही अस्पताल इलाज के लिये आते हैं जिन्हें काफी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त लक्षण दिखने पर तत्काल अपने नजदीकी अस्पताल व कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर पर अवगत करायें ताकि समय से इलाज कर उनके जान को बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि आस-पास यदि किसी को खॉंसी, बुखार, सांस फूलना आदि दिखाई दे तो कंट्रोल रूम को जानकारी दें। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर मनोज जायवाल ने कहा कि आपसी समन्वय एवं प्रयास से कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निगरानी टीम मोहल्ले में जाने से एक दिन पूर्व संबंधित सभासद को अवगत अवश्य करायें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई जिम्मेदार अधिकारी सभी सभासदों से दिन में कम से एक बार उनके मोहल्ले की जानकारी दूरभाष पर बात कर अवश्य लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव,के अलावा सभी सभासदगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed