फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yadunath Singh's statue will be installed

लगेगी यदुनाथ सिंह की प्रतिमा

Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Yadunath Singh's statue will be installed
नरायनपुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संघर्ष पुरुष रहे पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा चुनार दुर्गाजी मोड़ पर लगेगी। उनकी प्रतिमा क्षेत्र के लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रेरणा देगी। वे बुधवार को नियामतपुर कला स्थित पूर्व विधायक के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अपने विचार प्रकट कर रही थीं। सांसद ने कहा कि पूर्व विधायक की पुण्य तिथि 31 मई को उनकी पार्टी हर साल संघर्ष दिवस के रूप में मनाएगी। वे चार बार चुनार के विधायक रहे। सांसद ने कहा कि उनको बाबूजी का आशीर्वाद हमेशा मिला है। वे उनके पिता के ही समान थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके जैसे नेता आज कम ही हैं। उनको न लोभ था। न डर था। न किसी पद की लालसा थी। सामने कोई भी हो, वह अगर गलत कर रहा है तो बाबूजी मौके पर ही विरोध करते थे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, ओमप्रकाश खरवार, पूर्व विधायक के पुत्र धनंजय सिंह, दौलत सिंह, सपा नेता सुनील सिंह पटेल, संदीप पटेल, उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीए अरुण कुमार सिह ,डॉ अनिल सिह ,स्वामी रमेश सिह ,मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed