फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers will get benefits of schemes only by registration

पंजीकरण से ही मिलेगा श्रमिकों को योजनाओं का लाभ

Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Workers will get benefits of schemes only by registration
चुनार। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार की शाम भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पीएन सिंह कुशवाहा के नगर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मंत्री ने कहा कि श्रमिकों को शासकीय नीतियों का लाभ तभी मिल पायेगा जब वह श्रम विभाग में श्रमिक के रूप में पंजीकृत होगे। उन्होंने कहा कि श्रमिक अधिक से अधिक अपना पंजीकरण कराये जिससे बीमारी के दौरान मुफ्त इलाज, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था, दो बच्चों तक मातृत्व लाभ सहित कार्य के दौरान दुर्घटना व मृत्यु होने पर निर्धारित संपूर्ण लाभ सहित सरकार द्वारा समय समय पर घोषित लाभ भी मिलता रहे। कहा कि निजी संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों का पारिश्रमिक अब संस्थान प्रमुख, सेवायोजकों को अब उनके बैंक खाते के माध्यम से दिये जाने की व्यवस्था भी सरकार ने शुरू कर दी है। मंत्री के आगमन की सूचना पर नगर क्षेत्र के तमाम युवा एवं खेल प्रेमी भी पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से चुनार से स्थानांतरित होने वाले स्टेडियम को नगर में ही पूर्व निर्धारित स्थल पर बनवाने की मांग की। स्वागत एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, पूर्व विधायक एवं चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर व सोनभद्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष अहरौरा निर्मला सिंह आनंद, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी विजय बहादुर सिंह, राममूर्ति यादव, करतार सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed