फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   workers surrounded the range office

श्रमिकों ने किया रेंज कार्यालय का घेराव

Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
workers surrounded the range office
स्थानीय कस्बा स्थित वन रेंज कार्यालय का मंगलवार को खचहा गांव निवासी श्रमिकों ने मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर घेराव किया। आरओ सूर्यभूषण द्विवेदी द्वारा नगद मजदूरी दिए जाने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने बताया कि देवरी बीट में दो माह पूर्व पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदवाया गया था। भुगतान के नाम पर खाते में एक भी रुपये नहीं दिया गया। श्रमिक मजदूरी के लिए रोज कार्यालय व बैंक का चक्कर काट रहे हैं। पारिश्रमिक के इंतजार में श्रमिकों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। दर्जनों की संख्या में मजदूर लामबंद होकर मंगलवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। घेराव की जानकारी होते ही कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई। सूचना पर पहुंचे रेंजर के आश्वासन पर मजदूर वापस घर गए। घेराव करने वालों में खचहा, मलुआ व राजापुर गांव निवासी अरुण, तौलन, राहुल, सुरेंद्र, नेब्बू, बद्री, पंचम, राधे, गोवर्धन, सत्तू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed