फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers strike , lockout banks

कर्मियों ने की हड़ताल, बैंकों में तालाबंदी

Sat, 30 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Workers strike , lockout banks
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में महानायक अमिताभ बच्चन से चर्चा करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : mirzapur
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर जनपद के गांव से लेकर शहर तक समस्त बैंक शाखाओं में पूर्ण तालाबंदी रही। इससे 70 से 80 करोड़ का क्लीयरिंग चेक एवं लगभग 90 से सौ करोड़ रुपये का आदान-प्रदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



जनपद के समस्त बैंकों के अधिकारी, कर्मचारियों ने जेपी उपाध्याय की अध्यक्षता में नगर के डंकीनगंज स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा पर एकत्र होकर सरकार की कर्मचारी एवं जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि बैंकिंग सुधार और विलय के नाम पर यह सरकार बैंकों का निजीकरण कर बड़े पूंजीपतियों के लिए रास्ता अख्तियार करना चाहती है, जो बैंक कर्मचारियों एवं बैंकिंग उद्योग के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के डंकीनगंज स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा पर आयोजित सभा के दौरान वक्ताओं ने सरकार के विलय नीति का घोर विरोध किया तथा जनता के समक्ष विलय के औचित्य पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार सरकार के कार्यप्रणाली से देश में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या में और इजाफा होगा और बड़े बैंक होने से देश की करीब 36 प्रतिशत की गरीब जनसंख्या बैंकिंग सेवा लाभ से वंचित हो जाएगी।



शुक्रवार की सुबह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक धरना- प्रदर्शन व सभा चला, जिसमें बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहे। इस दौरन प्रमुख रूप से  ब्रम्ह सिंह, जगदीश उपाध्याय, रजनीकांत श्रीवास्तव, अंकुर शुक्ल, धनंजय राय, मूलचंद्र मिश्र, गिरीश चंद्र खरे, राकेश पांडेय, बदरुद्दीन, राम नारायण, रोहित कुमार, रुचिका कुमारी, अरुण पांडेय, रोहित कक्कड़, गुलशन शर्मा, कमल सरोज, लक्ष्मी नारायण, राजेंद्र, केदारनाथ सविता, दीपक, कांशीनाथ, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सूबेदार यादव, विष्णु केशरवानी, कमालू सोनकर, विमल तिवारी सहित कई अन्य बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed