फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers made ??the biggest party

कार्यकर्ताओं ने बनाया सबसे बड़ी पार्टी

Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers made ??the biggest party

विज्ञापन
कटरा बाजीराव स्थित एक लाज में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर टोली के प्रमुखों की बैठक मंगलवार को हुई।               

 जिसमें सेक्टर प्रमुखों में पार्टी के कार्यों के प्रति उत्साह भरा गया। साथ ही सेक्टर प्रमुखों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।           
विज्ञापन


 जिससे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।  राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और रत्नाकर मिश्रा ने मां  विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते  हुए  राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बैठक में सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महासंपर्क अभियान की मंडलवार गहन समीक्षा की।

उन्होंने कहा  कि  कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर ही भाजपा आज पूरे देश  की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कहा कि देश सेवा और राष्ट्र सेवा भाजपा का मिशन है। भारतीय जनता पार्टी के लिए मिशन जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नए बने 11 लाख कार्यकर्ताओं  को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और  रीति के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा  कि कार्यकर्ता घर-घर  जाकर नए बने सदस्यों से संपर्क करें। सभी नए सदस्यों से कार्यकर्ता संपर्क बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि और क्षेत्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं  को पार्टी के बारे में विस्तार से बताया।

क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि आगामी 2017 में होने वाले यूपी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में इनका सहयोग लेकर यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। जिससे प्रदेश का समुचित विकास हो सके।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और संचालन रायचंद्र दूबे ने किया। कार्यक्रम में लाल बहादुर सिंह, आशुकांत चुनाहे, विकेश्वर प्रताप सिंह, विद्याधर तिवारी, स्वामीनाथ सिंह, अखिलेश्वर सिंह, प्रीतम केशरवानी, श्यामसुंदर केशरी, शिवपूजन सिंह, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed