{"_id":"b1711a8f864b10a9208f11e0da888db9","slug":"workers-hope-the-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Wed, 06 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय 15 हजार करने की मांग की। साथ ही उन्हें अन्य सुविधा भी प्रदान करने को कहा। प्रदर्शन की जानकारी होने पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने उनकी समस्या सुनते हुए ज्ञापन लिया।
सिविल लाइन से जुलूस निकाल कर आशा कार्यकर्ता कचहरी मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कहा कि कार्यकर्ताओं को मिल रहा मानदेय नाकाफी सिद्ध हो रहा है। मौसम की परवाह करते बिना आशाएं सरकारी काम करती हैं लेकिन उनकी सुविधाओं की सुधि कोई नहीं लेता है।
मांग किया कि सभी योजना कर्मी आशा, आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन कर्मी को सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाय, असंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा के साथ न्यूनतम पेंशन तीन हजार प्रतिमाह व मजदूर सुरक्षा कानून मुहैया कराया जाय। संघ के अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान, धीरेन्द्र सिंह, हेमलता देवी आदि मौजूद रहीं।