फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after being crushed by a bus

बस से कुचलकर श्रमिक की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being crushed by a bus
देहात कोतवाली क्षेत्र के जिगनौड़ी गांव के पास बुधवार की शाम बस की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। बस श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी। गाड़ी छूटने के कारण श्रमिक बाइक से बस पकड़ने जा रहा था और उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिहार के गया जिला स्थित बेलागंज थाना क्षेत्र के बंशी बिगहा गांव निवासी रामजी मांझी (45) पुत्र शंकर मांझी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लेडू स्थित ईट भट्ठे पर काम करता था। उसके साथ बिहार के अन्य मजदूर भी काम करते थे। बरसात का समय आने पर ईंट भट्ठे से मजदूर वापस अपने घर लौट रहे थे। बुधवार को बस से सभी मजदूर घर जाने के लिए निकले थे। रामजी बस पर नहीं बैठ सका। जब उसको पता चला तो वह किसी की बाइक से बस पकड़ने के लिए निकला। जिगनौड़ी के पास बस पहुंची थी। बाइक बस के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार बस के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित मजदूूरों ने बस में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed