{"_id":"68b5f68d74eed85bb300f672","slug":"work-on-aamghat-railway-overbridge-is-slow-problems-increase-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-139325-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का काम धीमा, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का काम धीमा, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
निर्माणाधीन आमघाट रेलवे ओवरब्रिज। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए आमघाट रेलवे क्राॅसिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण धीमा हो गया है। एक ओर कुछ कार्य हो रहा है तो दूसरी ओर कार्य ठप से हो गया है।
इस कारण लोगाें को पुल से आवागमन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। फिलहाल लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है। मिर्जापुर-चुनार मार्ग पर पड़ने वाले इस आमघाट में लंबे समय तक क्राॅसिंग बंद रहने के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। लोग घंटों जाम से जूझते थे।
लंबे समय से क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग पूरी हुई। 62.45 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण होना है। पुल की लंबाई 900 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर है। अप्रैल 2024 में ही बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
ओवरब्रिज में रेलवे पटरी के ऊपर का कार्य रेलवे को करना है। बाकी दोनों ओर का काम सेतु निगम को करना है। सेतु निगम को दोनों ओर 26 पिलर और रेलवे को तीन पिलर बनाने हैं। शुरूआत में कार्य में तेजी आई। जिसमें पिलर बनाने ओर ढलाई का काम पुरा हो गया है। एक ओर तो एप्रोच मार्ग तक बन गया है। अब कार्य धीमा हो गया है।
दूसरी ओर का एप्रोच मार्ग अभी नहीं बना है। पुल के ऊपर किनारे की ओर क्रैश बैरियर का निर्माण होना बाकी है। निर्माण कार्य धीमा होने से लोगों को आवागमन की समस्या हो रही है।