{"_id":"5a2ecaba4f1c1b6a118b7356","slug":"work-of-the-cities-will-be-handled-by-the-government-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों की सरकार आज संभालेगी कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों की सरकार आज संभालेगी कामकाज
mirzapur news
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया गया था। नगर पालिका और पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं, समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय और अध्यक्ष के कमरों की सजावट की गई है।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में शपथ ग्रहण समारोह घंटाघर स्थित परिसर में होगा। इसके लिए ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन दिन भर तैयारियों चलती रहीं। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रदेश सरकार अनिल राजभर मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि वह हिंदी में शपथ ग्रहण करेंगे।नगर पंचायत कछवां का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवां परिसर में आयोजित होगा। यहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंधारी यादव शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम लालगंज लल्लन राम होंगे। शपथ ग्रहण के लिए दो लाख की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दूबे के निर्देशन में दिन भर तैयारियां होती रहीं। नगर पालिका परिषद अहरौरा में भी नगर पालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के गुलाब मौर्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। उप जिलाधिकारी चुनार सीपी तिवारी शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर पालिका परिषद अहरौरा के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी के निर्देशन में वनस्थली महाविद्यालय के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार मिश्र होंगे।
नगर पालिका परिषद चुनार में शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंसूर अहमद शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी होंगे। ईओ सीपी सिंह मैदान पर