फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work left in Ban Sagar project should be completed by July: DM

बाण सागर परियोजना में छूटे कार्य जुलाई तक हर हाल में हों पूरे:डीएम

Sat, 17 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Work left in Ban Sagar project should be completed by July: DM
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर बाण सागर परियोजना में हुए कार्यो की समीक्षा किया। इस दौरान कार्यों के अधूरे रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग को बाण परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 31 जुलाई का समय निर्धारित किया। बोले एक अगस्त तक कार्यों को किसी दशा में पूरा कर पानी छोड़ा जाए। ताकि किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सकें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्य पूरा करने के लिए जरगो डैम, मेजा डैम, सिरसी डैम के साथ अदवा डैम के साथ सभी बाधों का भ्रमण कर निरीक्षण कर लें। इस दौरान जिस डैम या बंधे में लीकेज हो उसकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुके डैमों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ वहां पौधरोपण कराने और सुरक्षा की दृष्टि से वहां सीसी टीवी लगवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा नहरों के टूटे पुलों की मरम्मत कराने पर भी बल दिया। इसके अलावा सिंचाई से संबंधित मिलने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। बैठक में सीडीओ समेत बाण सागर एवं सिंचाई विभाग से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे। बताते चले सोन नदी पर मध्य प्रदेश के सहडौल में बाण सागर बांध बनाकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवस्थित जलाशयों को अतिरिक्त पानी एक अक्तूबर से 28 मई के बीच उपलब्ध कराकर इन जलाशयों से नहर प्रणालियों के माध्यम से मिर्जापुर में 75,309 हेक्टेयर, प्रयागराज में 74,823 हेक्टेयर कुल 1,50,132 हेक्टेयर क्षेत्र में जल संचयन क्षमता का सृजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed